Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कुमाऊं कमिश्नर ने किया जिला कार्यालय का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा
  • बागेश्वर

कुमाऊं कमिश्नर ने किया जिला कार्यालय का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
28-

बागेश्वर।  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बागेश्वर जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएम, एसडीएम कोर्ट, प्राधिकरण मामलों, खनन, सीआरए, रिकॉर्ड रूम, आबकारी और आपदा प्रबंधन आदि का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। वहीं, उन्होंने जिले में प्राधिकरण के सभी कार्य ऑनलाइन किए जाने पर संतोष जताया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान डीएम को जिला विकास प्राधिकरण में नियमित अभियंता तैनात करने के निर्देश दिए। ताकि, प्राधिकरण में मानचित्र, स्वीकृत आदि कार्य नियमित रूप से संपादित हो सके।  उन्होंने अपर जिलाधिकारी को कोर्ट की तारीख को पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने को भी कहा। ताकि प्रार्थी अपनी तारीख को देखकर समय से उपस्थित हो सके।  उन्होंने प्राधिकरण के ऑनलाइन आवेदनों का अवलोकन भी किया।  साथ ही डीएम को ऑनलाइन लंबित मामलों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
वहीं, दीपक रावत ने खनन आरसी, नए खनन लीज पट्टों के अवलोकन के दौरान निर्देश दिए कि जनता के मांग के अनुसार खनन न्यास से धनराशि आवंटित की जाए। साथ ही लंबित खनन आरसी वसूलने और लंबित खनन आवेदनों का अलग से पंजिका बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीआरए के निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए और अमीनवार वसूली की जानकारियां ली। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 15 अमीनों के सापेक्ष 14 कार्यरत हैं। उन्होंने एसडीआरएफ, आपदा न्यूनीकरण कार्यों की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होंने आपदा कक्ष में उपकरणों, सैटेलाइट फोन, वॉकी-टॉकी समेत अन्य उपकरणों के साथ ही आपदा संबंधी सूचना पंजिका, आपदा प्रबंधन कार्ययोजना का अवलोकन किया।  उन्होंने मौके पर ग्राम प्रहरी और लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता से फोन पर बात भी की, जो अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद पाए गए।
कमिश्नर दीपक रावत ने हिमालयी क्षेत्रों में खासकर ग्लेशियरों में जाने वाले पर्यटकों व ट्रैकरों की नियमित सूचना रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को प्रशिक्षण देने के भी कहा। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, वैबकॉस, बीआरओ, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, विद्युत, संचार और मुख्यमंत्री घोषणा आदि की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही समय सीमा से पूरा करने के निर्देश दिए।
वहीं, बागेश्वर डीएम रीना जोशी ने बताया कि जिले में सड़क महकमे के 25 कार्य योजनाएं स्वीकृत हैं, जिसमें से लोनिवि के पांच कार्य हैं। जिसमें 2 कार्य गतिमान हैं और 3 कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। गरूड़-कौसानी मार्ग का 16 करोड़ से चौड़ीकरण और डामरीकरण किया जा रहा है। जिस पर दीपक रावत ने 30 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरा करने को कहा। बागेश्वर-गिरेछीना मोटरमार्ग चौड़ीकरण के कार्य को भी निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के आदेशः उन्होंने पीएमजीएसवाई को बनलेख-सिरौली मोटर मार्ग, कठपुडियाछीना-राईआगर-सेराघाट, रिखाडी-वाछम, धरमघर-माजखेत, बदियाकोट-बोरबलडा, बदियाकोट-कुवांरी, रिखाडी-वाछम सडकों के कार्यों में गति लाकर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन पुलों की नियमित समीक्षा करने को भी कहा। उन्होंने कहा जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहें है या कार्यो में अनावश्यक देरी कर रहें है, उन्हें नोटिस देते हुए ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले फेज वन के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। जबकि, फेज टू के सभी कार्यों के टेंडर कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फेज वन कार्यों से 300 गांवों को मानकों के अनुसार सुचारू पेयजल उपलब्ध हो रहा है। वहीं, 4 योजनाओं के टेंडर कर दिए गए हैं, जबकि कौसानी पंपिंग योजना और शामा पेयजल योजना के टेंडर प्रस्तावित हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों को जिले में 37 प्रस्तावित टॉवरों को जन प्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए उपयुक्त कनेक्विटी स्थानों पर स्थापित करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीईओ ने रोका प्रधानाध्यापिका राप्रावि बग्वाड़ी का वेतन
Next: आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर से 15 लाख की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.