Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी का सपा नेता राजेंद्र पाराशर के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत
  • हरिद्वार

सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी का सपा नेता राजेंद्र पाराशर के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी का प्रथम बार हरिद्वार पहुंचने पर सपा नेता राजेंद्र पाराशर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा कि खुशी मनाना कोई गलत बात नहीं है पर हम तभी खुशी मनाने के हकदार है जब हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक कर रहे हो। देश और प्रदेश महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश के हालत खराब है। बेरोजगारी, महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और आप खुशी मना रहे हंै। आपको देश से किए वादे पूरे करने चाहिए बेरोजगार युवाओं को रोजगार और महंगाई को काबू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की नूराकुश्ती से परेशान आ चुकी हैं। उत्तराखंड में सपा कार्यकर्ताओं के बल पर 2023 के स्थानीय निकाय के चुनावों में पुनः स्थापित होगी।
सपा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाराशर ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने उत्तराखंड का अब्दुल मतीन सिद्दकी को प्रदेश प्रभारी बनाकर छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता का सम्मान किया है। प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी के नेतृत्व में सपा उत्तराखंड में मजबूत होगी और सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। सपा नेता चंद्रशेखर यादव व मशकूर कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड की सम्मानित जनता कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल से परेशान हैं।घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं और प्रदेश सरकार चुप है जिससे उत्तराखंड सरकार के घोटालों में शामिल होने की बू आ रही है। इस मौके पर सपा नेता लव दत्ता और श्रवण शंखधर ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार और महंगाई में धकेला है। इस मौके पर लव दत्ता, सुमित तिवारी, मशकूर अहमद कुरैशी, पंडित कपिल शर्मा जौनसारी, तंजीम अहमद, मनी यादव, जयराम सैनी, सुभाष सिंह, आशीष शर्मा, चंद्रपाल, भारत कुमार, जितेंद्र साहिल, मनमोहन गिरी, राहुल, दिलीप थापा, नीतू कुमार, सोनू, पल्लव गुप्ता, नरेश कुमार शर्मा, हरीश अरोड़ा, पवन अरोड़ा, सोमनाथ, गगन तनेजा, सुरेश कोरी, मकबूल कुरैशी ने प्रदेश प्रभारी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत अब दुनिया का नेतृत्व करने वाला: धामी
Next: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.