Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मांगों को लेकर पूर्व विधायक ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • चमोली

मांगों को लेकर पूर्व विधायक ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/09/2022
rns featured image new

चमोली। अविभाजित उत्तर प्रदेश में बदरीनाथ केदारनाथ के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने नगर की विभिन्न मांगों को लेकर चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने जिला अधिकारी के माध्यम से मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया परन्तु महीनों से रूका पड़ा है। इस कार्य को तत्परता से पूर्ण कराया जाए। गोपेश्वर स्टेडियम के क्षतिग्रस्त भाग के लिए धन स्वीकृति के बाद भी मरम्मत कार्य प्रारम्भ नहीं हो रहा है। जिसका शीघ्र प्रारम्भ किया जाना जरूरी है। गोपेश्वर महाविद्यालय के महिला छात्रावासों को सुचारु संचालन की व्यवस्था की जाए इन दो निर्मित छात्रावासों के सुचारु रूप से संचालन न होने से छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। इस संबंध में तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। व्यायामशाला का सुचारु रूप से संचालन प्रारम्भ किया जाए। गोपेश्वर महाविद्यालय के नीचे युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्षों पूर्व निर्मित व्यायामशाला का संचालन बन्द किया गया है और यहां विभाग द्वारा स्टोर बनाया गया है जिससे व्यायामशाला का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। इसका सही संचालन कराने की व्यवस्था की जाए। गौरा देवी “चिपको आन्दोलन थीम पार्क” की देखरेख की उचित व्यवस्था की जाए। कहा कि पूर्ववर्ती जिलाधिकारी स्वाती एस भदोरिया द्वारा वाल्मीकि पार्क में चिपको आन्दोलन की थीम पर प्रतिमाएं लगवाकर इसे दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित कराया गया था। उचित देख-रेख के अभाव में यह पार्क खेलकूद का स्थल बन गया है तथा असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। यहां पर लगाई गई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं और यह सुन्दर स्थल उचित देखभाल के अभाव में खण्डर होता जा रहा है। इसकी देखरेख की उचित व्यवस्था कराई जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एएनएम की अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल का आरोप
Next: 2 बच्चों के पिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट और वीडियो में बताई वजह

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.