Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रोकी केदारनाथ यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रोकी केदारनाथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/09/2022
kedarnath

रुद्रप्रयाग।  केदारनाथ धाम की यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे बाद रोक दी गई। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों को जाने की अनुमति दी गई किंतु तीर्थयात्रियों को मौसम अलर्ट और उनकी स्वयं की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि केदारनाथ से वापस आने वाले यात्रियों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस भेजा गया। मौसम विभाग द्वारा दो दिनों के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि सुबह 11 बजे तक 7665 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। वहीं दर्शनों के बाद केदारनाथ से सोनप्रयाग और गौरीकुंड आने वाले यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत वापस भेजा गया। प्रशासन और पुलिस शनिवार को मौसम को देखते हुए यात्रा का संचालन करेगी। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दो दिनों के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारधाम जाने की अनुमति नहीं दी गई जबकि केदारनाथ में दर्शन करने के बाद अधिकांश यात्रियों को वापस जाने का आग्रह किया गया। एसपी ने बताया कि शनिवार को मौसम को देखते हुए ही यात्रा संचालित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम के जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य शिविर
Next: विवादित पार्किंग पर कब्जा करने का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.