Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्र ने जारी की आवश्यक दवाओं की सूची, 384 मेडिसिन लिस्ट में शामिल- 26 बाहर
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

केंद्र ने जारी की आवश्यक दवाओं की सूची, 384 मेडिसिन लिस्ट में शामिल- 26 बाहर

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आम लोगों को वाजिब और सुलभ रूप में आवश्यक दवाओं को उपलब्ध कराने पर लगातार बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब आवश्यक दवाओं की नई राष्ट्रीय सूची जारी की है जिसमें 384 मेडिसिन को शामिल किया गया है। इससे संबंधित लिस्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से जारी की गई है।
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से जो 384 दवाओं की सूची जारी की है उसमें 34 नई दवाओं को आवश्यक दवाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं केंद्र सरकार ने निवर्तमान दवाओं की लिस्ट से 26 दवाओं को हटाने का काम भी किया है। अहम बात यह है कि केंद्र सरकार की ओर से इससे पहले 2015 में आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची जारी की गई थी।
बताते चलें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में संशोधन और बदलाव करने का काम किया जाता रहा है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गहन चर्चा और विचार विमर्श के बाद ही दवाओं की सूची में से पुरानी को हटाकर नई दवाओं को शामिल किया जाता है।
इस मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि 2015 के बाद अब 2022 में आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में बदलाव किया गया है। इस प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। इस सभी के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाता है। उन्होंने बताया कि एक एक्सपर्ट कमेटी की लंबी चर्चा और मंथन के बाद ही लिस्ट को तैयार किया गया है। इसमें सुरक्षा, उपलब्धता और कम कीमत में लोगों तक दवा को मुहैया करवाया जाए, इस पर विशेष बल दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरों को वयस्क जेलों में रखना उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित करना है : सुप्रीम कोर्ट
Next: रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में कार्डिक केयर यूनिट नवरात्र से शुरू होगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.