Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगी उन्हें मिले उपहारों की नीलामी
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगी उन्हें मिले उपहारों की नीलामी

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहार और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी उनके जन्मदिन यानी 17 सितंबर को शुरू होगी। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश विदेश की प्रसिद्ध हस्तियों और उनके चाहने वालों ने कई उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट किए हैं। इनमें पेंटिंग मूर्तियां हस्तशिल्प लोग कलाकृतियां समेत कई उपहार मौजूद हैं। प्रधानमंत्री को मिले ये उपहार और स्मृति चिन्ह नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में रखे जाएंगे।
प्रधानमंत्री को दिए गए 1200 उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी होगी। स्मृति चिन्ह और उपहारों में एक से एक बढक़र उपहार और कलाकृतियां मौजूद हैं, जिनमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भी शामिल है। इन उपहारों में खेल जगत से लेकर अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग हस्तियों द्वारा दिए गए काफी अनमोल तोहफे शामिल हैं। इनमें कई जानी-मानी खेल हस्तियों द्वारा ऑटोग्राफ की हुई जर्सी, उनके खेलने का सामान आदि चीजें शामिल हैं।
यह ई-नीलामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए एक साइट पर आपको लॉगिन कर इस नीलामी में भाग लेना होगा।
पहली बार इस तरीके की नीलामी जनवरी 2019 में पीएमओ द्वारा शुरू की गई थी। यह इस श्रृंखला की चौथी नीलामी होगी। पहले की तरह नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे मिशन में लगाया जाएगा। इस नीलामी में 100 से लेकर 5 लाख रुपये तक की बोली लगाकर लोग अपने मनचाहे उपहार खरीद सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोवा के ‘जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क’ कार्यक्रम में शामिल होंगे 6 देशों के प्रतिनिधि
Next: अलवर जिले में कबड्डी मैच के दौरान झगड़ा, करीब एक दर्जन खिलाड़ी घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.