Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया एसएचजी मेला व प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
  • पौड़ी

कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया एसएचजी मेला व प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। चौबट्टाखाल विधानसभा के गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तोली दुधारखाल में देवभूमि पीपल्स डेवेलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित एसएचजी मेला व प्रशिक्षण कार्यशाला का क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारम्भ किया। इस दौरान मंनसार लोक कला सांस्कृतिक समिति कोटद्वार द्वारा उत्तराखंडी लोक संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं स्वयं सहायता समूह, बाल विकास आंगनबाड़ी, समग्र शिक्षा अभियान व सामाजिक समितियों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वरा निरीक्षण कर प्रोत्साहित किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यकम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि पीपल्स डेवेलपमेंट ट्रस्ट द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों का पहुंचाया जा रहा है जो कि एक सराहनीय कार्य है । साथ ही कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत है। पर्यटन को बढ़ावा देने लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा अनेक योजनाएं की जा रही है जिसके तहत चारधाम यात्रा के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नयारघाटी क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स पैराग्लाइडिंग, पैरामोटर्स, कयाकिंग आदि के एडवेंचर स्पोर्ट्स के ट्रायल निरंतर चलाए जा रहे हैं जिससे कि नयारघाटी क्षेत्र को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे कि पहाड़ी उत्पादों को सड़कों के माध्यम में से मार्केट तक पहुंचाने में आसानी होगी और काश्तकारों के आय का स्रोत भी बनेगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोहर खंतवाल, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण पांथरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, भाजपा वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, कैलाश सकलानी, एसडीएम सतपुली सन्दीप कुमार, थानाध्यक्ष लाखन सिंह, देवभूमि पीपल्स डेवेलपमेंट ट्रस्ट के सदस्य राजमणि, मुकेश खंतवाल, रमेश जुयाल सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती परीक्षाओं को लेकर सीएम ने दिए मुख्य सचिव को ये निर्देश…..
Next: प्रतिकर न मिलने से ग्रामीणों में लोनिवि के खिलाफ रोष

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.