Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति नाराज
  • चम्पावत

सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति नाराज

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

चम्पावत। लंबा समय बीतने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई है। समिति ने शीघ्र सड़क में डामर नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। सोमवार को पाटी में क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने बैठक का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष पीतांबर गहतोड़ी ने कहा कि 12 साल बीतने के बाद भी छिनकाछिना-रौलमेल सड़क में डामरीकरण नहीं हो सका है। इस संबंध में सीएम और कार्यदायी संस्था लोनिवि को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीण खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा कि लोनिवि ने भी सूचना अधिकार में भी जानकारी नहीं दी है। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क को लोनिवि से हटा कर पीएमजीएसवाई को देने की मांग की। उन्होंने ने 22 सितंबर को होने वाली बैठक में आगामी रणनीति तय करने का निर्णय लिया। कहा कि इस बैठक में महिला मंगल दलों को जोड़ कर चक्का जाम और धरना प्रदर्शन करने पर विचार किया जाएगा। बैठक में सुंदर सिंह लडवाल, माधवानंद, कृष्णानंद, मथुरादत्त, गोविंद पचौली, नवीन राम, दीपक गहतोड़ी, भुवन चंद, आनंद, हरिनंदन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार प्रभावित इलाकों में लोगों को जागरूक करेगा वन विभाग
Next: दुर्घटनाओं को न्योता दे रही सड़क पर डंप निर्माण सामग्री

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.