Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा निमयों के खिलाफ भर्ती में शामिल युवाओं के 10 वीं के वैकल्पिक विषय के अंकों को कुल प्रतिशत में जोड़कर उन्हें बाहर कर दिया गया है, जो उनके हितों की अनदेखी है। जबकि इस तरह का नियम डायरेक्टर जनरल ऑफ रिक्रूटिंग सेंटर की विज्ञप्ति में नहीं है। ऐसा कर युवाओं को भर्ती से बाहर करने का रास्ता अपनाया गया है। सोमवार को संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में पूर्व सैनिक कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बीसी जोशी स्कूल में अग्निवीर भर्ती चल रही है, जिसमें पिथौरागढ़, चम्पावत के युवा भर्ती होने की उम्मीद में बढ़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन कई युवाओं को 10 वीं के वैकल्पिक विषय के अंकों को कुल प्रतिशत में जोड़कर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जो नियमों के साथ ही उनके हितों की अनदेखी है। जबकि वैकल्पिक विषय के अंकों को कुल प्रतिशत में न जोड़ने का विवरण हर अंक पत्र के पृष्ठ भाग में साफ अंकित है। इस कारण युवाओं को अयोग्य घोषित करना डायरेक्टर जनरल ऑफ रिक्रूटिंग सेंटर से प्रकाशित विज्ञप्ति में प्रकाशित नहीं है। सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी जबरन नियमों को थोपकर युवाओं को भर्ती से बाहर कर रहे हैं, जिससे युवा निराश व मायूस हैं। कहा सरकार ने अधिकतर युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से अग्निवीर भर्ती संचालित की है। लेकिन सेना के अधिकारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने इस पर कार्रवाई करने की मांग पर डीएम को ज्ञापन भी दिया। चेतावनी देते हुए कहा सेना के अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो वे युवाओं के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Next: हरिद्वार शराब कांड में एसएसपी के खिलाफ हो कार्रवाई: मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.