Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बिहार बीजेपी अध्यक्ष समेत 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा ली वापस
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बिहार बीजेपी अध्यक्ष समेत 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा ली वापस

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता निशाने पर थे और विरोध का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा था बिहार। बिहार में उग्र प्रदर्शनकारी बीजेपी के नेताओं को निशाना बना रहे थे और ऐसे हालात में सरकार ने बिहार के कुछ नेताओं को वीआईपी सुरक्षा दी थी।
केंद्र सरकार ने अब बिहार बीजेपी के 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने बिहार बीजेपी के उन 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस लेने का फैसला कर लिया है। बिहार बीजेपी के जिन 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल भी शामिल हैं।
सूत्रों की मानें तो बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के एमएलसी दिलीप जायसवाल की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस हुई है। इनके अलावा कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल, दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, विस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी की सुरक्षा भी केंद्र सरकार ने वापस ले ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण बंद न करे सरकार : मायावती
Next: डिजाइनर बेल्ट में छुपाया था 5.38 करोड़ रुपए का सोना, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.