Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक पुलिस ने मंत्री डेवलपर्स के एमडी और उनके बेटे को किया गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक पुलिस ने मंत्री डेवलपर्स के एमडी और उनके बेटे को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

बेंगलुरू (आरएनएस)।  बेंगलुरू में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने ग्राहकों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में मंत्री डेवलपर्स समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुशील मंत्री और उनके बेटे प्रतीक मंत्री को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सीआईडी सूत्रों ने कहा कि वे आगे की जांच के लिए आरोपियों की हिरासत की मांग के लिए सोमवार को अदालत में याचिका दायर करेंगे। सीआईडी के अतिरिक्त डीजीपी उमेश कुमार ने कहा कि धोखाधड़ी के मामले में व्यापक जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बेंगलुरु में ग्राहकों से सस्ते दरों पर फ्लैट बनाने का वादा करते हुए 75 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। लेकिन वादा नहीं निभाया।
ग्राहकों ने 2019 में बेंगलुरु में मंत्री डेवलपर्स के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन, सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन और यशवंतपुर पुलिस थाने में 12 शिकायतें दर्ज कराईं।
राज्य सरकार ने सीआईडी से मामले की जांच के आदेश दिए थे। अधिकारियों ने जमीन के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने हाल ही में आरोपी सुशील मंत्री को गिरफ्तार किया था। लेकिन उसे जल्द ही जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया।
मंत्री डेवलपर्स एक रियल एस्टेट कंपनी है, जो बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में संपत्तियों पर निर्माण कार्य करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिन से लापता तीन किशोरों के शव खोह नदी से बरामद
Next: गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण बंद न करे सरकार : मायावती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.