Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक देगा अंशधारकों को 8 प्रतिशत लाभांश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक देगा अंशधारकों को 8 प्रतिशत लाभांश

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक ऋषिकेश ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बैंक के अंशधारकों को 8 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 735 लाख का बजट पारित किया है। शनिवार को दून रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में बैंक की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैंक अध्यक्ष ने अंशधारकों को मिलने वाले लाभांश की घोषणा करते हुए बताया कि कुछ अंशधारकों के बैंक में बचत खाते नहीं है, इससे उन्हें लाभांश ‌‌‌‌का भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। स्पष्ट किया कि जो सदस्य 3 वर्ष तक अपना लाभांश नहीं लेते, उनका लाभांश वापस बैंक लाभ में समायोजित हो जाता है। इसे फिर नहीं दिया जा सकता। लाभांश प्राप्त करने के लिए उन्होंने सभी सदस्यों से बैंक में खाता खोलने की अपील की। बैंक सचिव एसएस राणा ने वर्ष 2021-22 के वित्तीय आंकड़े सदन में रखे। साथ ही बैंक की बैलेंस शीट ,आय व्यय, लेखा परीक्षक, प्रतिवेदन ,लाभांश वितरण और अधिकतम दायित्व निर्धारण की स्वीकृति के प्रस्ताव पारित किए। सचिव ने बताया कि बैंक पूरी तरह से सीबीएस प्रणाली में कार्य कर रहा है। इसमें एनईएफटी, आरटीजीएस, एटीएम कार्ड, पास मशीन, लॉकर सुविधा दी जा रही है। प्रधानमंत्री बीमा योजना आदि की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। बैंक की भारतीय रिजर्व बैंक से मोबाइल बैंकिंग के लिए लाइसेंस लेने की योजना है। बैंक में 24 घंटे ऋण स्वीकृति की सुविधा है। बुजुर्गों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान वर्ष 2021 में बैंकिंग कार्य में विशेष सहयोग देने के लिए सुशील बिजलवाण को सहकारी बंधु के पुरस्कार से नवाजा गया। मौके पर बैंक उपाध्यक्ष केएस कैंतुरा , संचालक बृजपाल राणा, राजू लाल, मुकेश शर्मा, महेश चिटकारिया, एसके पांडे, वीके सक्सेना ,पुष्पा पुंडीर, जसपाल भंडारी, राजेंद्र पाल, शिवप्रसाद, प्यारेलाल जुगरान, आनंद सजवाण, करण सिंह, केएस नेगी, बीपी सकलानी, हेमलता बहन, डीपी नौटियाल, प्रकाश जोशी, आशीष संगर, बीडी बैलवाल, प्रेम तिवाड़ी, रमेश उनियाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिपेट संस्थान में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
Next: त्रिवेणीघाट पर हुए पित्रों के लिए पिंडदान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.