Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धुमाकोट में बेदखली नोटिस का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • पौड़ी

धुमाकोट में बेदखली नोटिस का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। दशकों पहले धुमाकोट बाजार में बने आवासीय और व्यावसायिक मकानों के मालिकों को प्रशासन द्वारा बेदखली नोटिस दिए जाने का ग्रामीणों व व्यवसायियों ने विरोध किया है। विरोध जताते हुए पीड़ित लोगों का कहना है कि सात आठ दशक पहले उनके दादा-परदादाओं ने मकान बना लिए थे। जिसमें वे स्वरोजगार के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। तहसील प्रशासन द्वारा दशकों बाद बेदखली का नोटिस दिए जाने से ग्रामीणों व व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले लोगों के लिए भारी संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन मकानों से सड़क यातायात या अन्य कोई राजकीय कार्य बाधित नहीं हो रहे हैं। गामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रशासन की कार्यवाही को अविलंब रोककर नियमितीकरण करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने इस संबंध में प्रशासन की कार्यवाही का विरोध किया है। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा चारागाह बताकर वर्षों पहले बने मकानों में स्वरोजगार कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही करना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित लोगों के साथ खड़ी रहकर प्रशासन की जन विरोधी कार्यवाही के खिलाफ आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में पुष्कर सिंह, हजारी सिंह, गिरधर सिंह, विक्रम सिंह, जगमोहन सिंह, जिपंस अजीत सिंह, मदन मोहन, हरीश रावत, संजय सिंह, ललित मोहन, कृपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सोहन सिंह, दर्शन सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून से पहुंचे आबकारी विभााग के आला अफसर
Next: नदारद कर्मचारियों का किया स्पष्टीकरण तलब

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.