Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्राथमिक उपचार देने का प्रशिक्षण दिया
  • पौड़ी

प्राथमिक उपचार देने का प्रशिक्षण दिया

RNS INDIA NEWS 09/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। राठ महाविद्यालय पैठाणी में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय में अध्ययरत छात्रों को दुर्घटना, स्वास्थ्य खराब होने की दशा में प्राथमिक उपचार दिए जाने को लेकर डाक्टरों ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा इला अव्वल रहीं। राठ महाविद्यालय में आयोजित प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम प्राथमिक उपचार देकर किसी के जीवन को बचाने में अहम योगदान दे सकते हैं। लेकिन इसके लिए समुचित जानकारी व प्रशिक्षण मिलना भी उतना ही आवश्यक है। इस दौरान सीएचसी पैठाणी में सेवारत डा. अंकित धवन और डा. शुभांगी ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। डा. धवन ने कहा कि हमारे आसपास कोई दुर्घटना हो जाय, तो हमें तत्काल उसे प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करनी चाहिए। जिससे मरीज या घायल को अस्पताल पहुंचने तक सुरक्षित किया जा सके। लेकिन इस दौरान हमें कई गंभीर सावधानियां भी बरतनी चाहिए। डाक्टरों की टीम ने इस दौरान छात्रों को प्रयोगात्मक व पीपीटी के माध्यम से प्राथमिक उपचार को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय में बीएड द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हिमांशु पंत ने कहा कि विशेषज्ञों की टीम ने प्राथमिक चिकित्सा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी, जो समस्त छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इला भंडारी प्रथम, गरिमा ‌द्वितीय व रिचा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर एचओडी डा. प्रवेश कुमार मिश्रा, उमेश बंसल, डा. ‌शिवेंद्र ‌सिंह, डा. राजीव दुबे, प्रशांत डबराल, डा. रवि नौटियाल, राहुल सिंह, संदीप लिंगवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां कुंजापुरी मेले में झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रहेगी धूम
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 30 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.