Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नोटिस जारी किए जाने पर लघु व्यापारियों ने किया पीडब्लयूडी कार्यालय पर प्रदर्शन
  • हरिद्वार

नोटिस जारी किए जाने पर लघु व्यापारियों ने किया पीडब्लयूडी कार्यालय पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस दिए जाने के विरोध में लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में देवपुरा चौराहे से पीडब्ल्यूडी मुख्य कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। घेराव के दौरान संजय चोपड़ा ने अधिशासी अभियंता को अवगत कराते हुए राज्य फेरी नीति नियमावाली के तहत लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित करने को लेकर 15 वेंडिंग जोन चयनित किए जा चुके हैं। वर्तमान में तीन वेंडिंग जोन में लाभार्थी लघु व्यापारियों को विस्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। संजय चोपड़ा ने कहा कि ऐसे में लघु व्यापारियों को नोटिस जारी किया जाना अन्याय पूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति का गठन किए हुए लगभग 8 वर्ष हो गए हैं। फेरी समिति में शामिल सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण सहित संबंधित अन्य विभागों को फेरी समिति के अनुपालन की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया जाता रहा है। राज्य सरकार के संरक्षण में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन के क्रियान्वयन की पीडब्ल्यूडी द्वारा अनदेखी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय चोपड़ा ने चेतावनी देते हुए कहा कि फेरी नीति नियमावली का परीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विभाग के अधिकारियों कर्मचारी को रेड़ी पटरी कानून के बारे में अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यदि लघु व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की होगी। घेराव प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल, मनोज कुमार, जय भगवान, चुन्नू चौधरी, विजेंदर सिंह, तस्लीम अहमद, यामीन अंसारी, आजम खान, मुकेश कुमार, अमरजीत सिंह, लालचंद गुप्ता, विजय कुमार, भोला यादव, नम्रता सरकार, संगीता देवी, पुष्पा, मंजू पाल, संगीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ० प्रभाकर जोशी ‘विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2022-23’ से सम्मानित
Next: बच्चा चोर समझकर मानसिक विक्षिप्त को पीटने पर तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.