Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पत्नी की प्रताड़ना का शिकार हुआ डीएसपी, लगाई न्याय की गुहार
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

पत्नी की प्रताड़ना का शिकार हुआ डीएसपी, लगाई न्याय की गुहार

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
default featured image

रांची (आरएनएस)। अब तक आपने सुना होगा कि ससुराल वालों ने महिला के खिलाफ अत्याचार किए, लेकिन इन दिनों पुरुषों पर अत्याचार के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि अब पुलिस वाले भी अत्याचार के शिकार हो रहे हैं। शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये सच है कि अब पुलिस वाले भी पत्नी से प्रताडऩा का शिकार हो रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो पुलिसकर्मी जो अपनी पत्नी की प्रताडऩा का शिकार हुए हैं।
दरअसल झारखंड पुलिस के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी पर प्रताडि़त करने का आरेप लगाया है। इतना ही नहीं पति ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले वो मारपीट करती है और बाद में खुद ही मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवाती है। उन्होंने अपनी पत्नी पर शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि पत्नी की प्रताडऩा का शिकार होने वाले पुलिसकर्मी कोई और नहीं बल्कि रामगढ़ के डीएसपी किशोर रजक हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी पत्नी की करतूतों का खुलासा किया है। वीडियो शेयर करते हुए डीएसपी किशोर रजक ने लिखा- पत्नी ने मुझपर अनगिनत बार हमले किए हैं। पत्नी के क्रुर, हिंसक व्यवहार से बच्चा उससे नफरत करता है। उसको देखने भर से चिल्लाने लगता है। मेरे ना रहने पर मजबूरी में उसको रहना पड़ता है।

किशोर रजक ने पत्नी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षा श्रीवास्तव के सैकड़ों फेसबुक वीडियो और पोस्ट को देखें, उसका इरादा पता चलेगा जैसे
1. मुझे, मेरे माता-पिता और परिवार की छवि को धूमिल करना
2. हजारों, करोड़ों रुपए की चाहत और वसूली
3. अपने अपराधिक इतिहास को छुपाने के लिए असमाजिक तत्वों और कुछ नेताओं से मिलकर मेरे खिलाफ अभियान चलाकर कुछ माननीय विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और सरकार की छवि धूमिल करना और तीखी आलोचना करना
पोस्ट के आखिर में डीएसपी किशोर रजक ने लिखा कि मेरे रहते बच्चा किसी भी कीमत पर अपनी मां के पास नहीं जाएगा। बच्चा, मां को देखते ही मेरी तरफ भागता है, रोता है, चिल्लाता है। पुलिस, न्यायालय, सामाजिक संस्थाएं, महिला संस्थाएं जो भी चाहें, इसकी परीक्षा कर सकता है।

वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए डीएसपी किशोर रजक ने बताया कि इस मामले में पत्नी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। उन्होंने लिखा- दिनांक 03/09/22 को पत्नी ने अचानक मुझपर हिंसक हमला किया और मुझे लहूलुहान कर दी और घर से भाग गई जिसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। किशोर रजक ने आगे बताया कि पत्नी के भागने के बाद मुझपर उल्टा मारपीट का आरोप ना लगे इसलिए मैंने बंगले के तीनों दरवाजे अंदर से बन्द कर दिया और सभी दरवाजा तब खोला जब एक डीएसपी एक इंस्पेक्टर और एक दर्जन सब-इंस्पेक्टर अधिकारी आवास में पहुंचे। पत्नी ने भी तीन लाइव वीडियो बनाए जिसमें वह मुझे दरवाजा खोलने के लिए बोल रही थी।

डीएसपी किशोर ने आगे लिखा कि इसके उपरांत उक्त सभी अधिकारी आवास में ही मौजूद थे और पूछताछ जारी थी कि पत्नी अचानक आवास से गायब हो गई। बाद में पता चला कि पत्नी मुझ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रामगढ़ के एक हॉस्पिटल में भर्ती हो गई है। आज दो दिन बाद कुछ घंटे पहले पता चला कि पत्नी ने मेरे ही खिलाफ रामगढ़ महिला थाना में 498ं का केस उसी दिन दर्ज करवा दिया है। यही नहीं केस में मेरे दो भाई और अज्ञात पर भी केस कर दिया गया है। पोस्ट के आखिर में डीएपी किशोर रजक ने लिखा- पत्नी ने रेप की धमकी देकर मुझसे शादी की है। शादी से पूर्व वह कम से कम पांच एफआईआर अधिकारियों पर की थी। पत्नी ने अब तक मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीतीश कुमार ने केजरीवाल से की मुलाकात, गरमाई सियासत
Next: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में गुब्बारे फटने से छह झुलसे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.