Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घरेलू विवाद में बुजुर्ग ने किया पत्नी के सिर पर बल्ले से वार, मौत, बुजुर्ग की थी ये तीसरी शादी
  • देहरादून

घरेलू विवाद में बुजुर्ग ने किया पत्नी के सिर पर बल्ले से वार, मौत, बुजुर्ग की थी ये तीसरी शादी

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
19- (1)

देहरादून। थाना डालनवाला क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, आरोपी बुजुर्ग पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने क्रिकेट के बल्ले से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, घटना डालनवाला क्षेत्र के बलबीर रोड की है। जहां 70 वर्षीय राम सिंह की शादी 53 वर्षीय उषा से साल 2019 में हुई थी। बुजुर्ग की यह तीसरी शादी थी।  इससे पहले दो शादियां कर चुका है। एक पत्नी छोड़ कर चली गई और दूसरी महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला का एक बेटा भी है। जो वर्तमान में चेन स्नेचिंग के आरोप में जेल में बंद है।

सोमवार की रात की पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।  इसी बीच बुजुर्ग ने पत्नी ऊषा के सिर पर बल्ले से वार कर दिया।  जिससे उसके सिर से खून निकलना शुरू हो गया। उसके बाद बुजुर्ग आनन-फानन में उसे एंबुलेंस के जरिय नजदीकी अस्पताल भी लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा गया।  बुजुर्ग पति को मौके से हिरासत में लिया गया है। साथ ही मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। इलके अलावा पुलिस की ओर से घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई भी जारी है। -सरिता डोभाल, एसपी सिटी, देहरादून।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरएसएस के दिल्ली कार्यालय को मिला सीआईएसएफ का सुरक्षा कवर, हाईटेक हथियारों से लैस स्पेशल कमांडो तैनात
Next: निवेशकों ने उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश को नया आयाम दिया है: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.