Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक मदन कौशिक व पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने किया किडस केयर प्ले स्कूल का उदघाट्न
  • हरिद्वार

विधायक मदन कौशिक व पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने किया किडस केयर प्ले स्कूल का उदघाट्न

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। शिक्षक दिवस के मौके पर ज्वालापुर के मौहल्ला कोटरवान में दो से पांच वर्ष की आयु के बच्चों के लिए किड्स केयर प्ले स्कूल का शुभारंभ विधायक मदन कौशिक एवं पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। विधायक मदन कौशिक व पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र की उन्नति में अपनी भागीदारी को निभा सकता है। छोटी आयु से बच्चों को शिक्षा की और प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र में किडस केयर स्कूल बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा के माध्यम से आज के परिवेश के तौर तरीकों को सिखाने का सशक्त माध्यम अपना रहा है। अवश्य ही स्कूली बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे। किड्स केयर स्कूल के चेयरमैन शोहेब हाशमी ने कहा कि यह अपनी तरह का हरिद्वार में पहला प्ले स्कूल है। जिसमें  बच्चों के लिए विशेष स्मार्ट कक्षाएं, स्मार्ट टीवी, स्लाइड, एसी रूम एवं बच्चों की बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार खेल के माध्यम से किया जाएगा। स्कूल में अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया गया है। बच्चों को किसी भी प्रकार का प्रेशर नहीं झेलना पड़ेगा। बच्चे आगे चलकर जीवन में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे। डा.पूनम गुप्ता ने कहा कि अन्य सुविधाओं के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण में योगा कार्यक्रम व बच्चों को अन्य क्रियाकलाप कराए जाएंगे। कार्यक्रम में श्री अवध बिहारी चैरेटेबल ट्रस्ट की फाउंडर अध्यक्ष डा.पूनम गुप्ता, आईपीएस कॉलेज के चेयरमैन सुशील चौधरी, डा.रागिनी चौहान, नील कमल, जितेंद्र, ज्योत्सना आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रयास कल्याण समिति का सुप्रयास प्रतिभा चयन व सम्मान समारोह सम्पन्न
Next: 34 नशीले इंजेक्शनों सहित एक दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.