Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जगदीश के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग उठाई
  • पिथौरागढ़

जगदीश के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण में हुए हत्याकांड के खिलाफ युवाओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा प्रदेश में जातिगत हिंसा की घटनाएं दिन-पर-दिन बढ़ रही हैं। कहा भिकियासैंण में अंर्तजातीय विवाह करने के बाद नवदंपत्ति को लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण दलित युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के पीछे पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार है। इस दौरान उन्होंने ऐसे लापरवाह अधिकारियों और हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोमवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत के नेतृत्व में युवा कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा प्रदेश में जातिगत हिंसा और उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। कहा भिकियासैंण में दलित युवक जगदीश को अंर्तजातीय विवाह करने की सजा जान गंवाकर चुकानी पड़ी है। इस हत्या के पीछे अल्मोड़ा पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार है। विवाह के बाद नवदंपत्ति को हर रोज जान से मारने की धमकी मिल रही थी। दोनों ने पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। अगर पुलिस ने उनकी परेशानी गंभीरता से समझी होती तो शायद दलित युवक को जान न गंवानी पड़ती। इससे साफ है पुलिस और प्रशासन दलितों की परेशानी को अनदेखा करता आ रहा है, जो समाज के लिए घातक है। यह हत्याकांड पुलिस की कार्यशैली पर बढ़ा प्रश्नचिह्न है, जिसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान युवाओं ने दोषी अधिकारियों और जगदीश के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा अगर मामले की जांच में लापरवाही बरती गई तो वे सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।

ये रहे शामिल

शीतल, अभिषेक, मोहित, रजत, गार्गी, निधि खर्कवाल, गणेश, विक्की, गोविंद, एकता, दीपक कापड़ी, शीतल, ललित, कमल, पंकज, रमेश, रवि आदि।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा देवी मेले से लौट रहे युवक की बोल्डर की चपेट में आने से मौत
Next: शिक्षक दिवस पर विधायक ने किया धौलछीना में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.