Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 63 मकान मालिकों का चालान
  • देहरादून

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 63 मकान मालिकों का चालान

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। थाना पुलिस सेलाकुई ने रविवार को किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 63 मकान मालिकों का चालान काटकर छह लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना काटा है। जबकि चार सौ पचास लोगों का सत्यापन किया है। मकान मालिकों व किरायेदारों को शीघ्र सत्यापन करवाने की हिदायत देते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने चार टीमें रविवार को सत्यापन के लिए गठित की। चारों टीमों ने सेलाकुई बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों जमनपुर, थापा मार्ग, शिवनगर बस्ती, प्रगति विहार आदि क्षेत्रों में सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने घर-घर जाकर अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों और मकान मालिकों में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक के बाद एक लगातार 63 मकान मालिकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए उनके दस दस हजार रुपये के चालान काटे। साथ ही हिदायत दी कि बाहरी प्रदेशों से आने वाले किरायेदारों का समय रहते अब भी सत्यापन करवायें। नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा पुलिस ने चार सौ पचास किरायेदारों का भी सत्यापन किया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि ऐसे लोगों पर भी सख्ती से नजर रखी जा रही है जिन्होने अपने प्रदेशों में अपराध कर छुपने के लिए यहां आकर जगह जगह अपने मकान बनाकर रह रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बायोमैट्रिक राशन वितरण को लेकर राशन विक्रेताओं ने की कड़ी आपत्ति दर्ज
Next: सेवानिवृत्त शिक्षकों और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.