Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 को रद्द किए जाने पर जताई नाराजगी
  • पौड़ी

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 को रद्द किए जाने पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 को रद्द किए जाने पर नेट सेट जेआरएफ संगठन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। संगठन ने अ‌‌सिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने की आशंका जताई है। संगठन से जुड़े सदस्यों ने कहा कि संगठन लगातार भर्ती को लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के निश्चित अनुपात के आधार पर किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन भर्ती में बाहरी लोगों व सगे-संबंधियों के चयन को आनन-फानन में रद्द कर दिया गया है। रविवार को नेट सेट जेआरएफ संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्य डा. जितेंद्र ढौंडियाल ने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 एपीआई (एकेडमिक परर्मोमेंस इंडेक्स) के आधार पर संपादित की जा रही थी। आयोग ने दिव्यांग आरक्षण के नाम पर भर्ती को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा नेट पास व पीएचडी धारक अभ्यर्थी लगातार लिखित परीक्षा (85 प्रतिशत) और साक्षात्कार (15 प्रतिशत) के निश्चित अनुपात के आधार पर इस भर्ती प्रक्रिया को कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन संगठन की मांग को सरकार नजरअंदाज करती आ रही है। कहा एपीआई के आधार पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा सहित अनेक बाहरी राज्यों के लोगों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे उत्तराखंड के युवाओं को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा रहा है। कहा भर्ती को दिव्यांग आरक्षण के नाम पर रद्द किया जाना संदेहास्पद है। कहा उत्तराखंड में वर्तमान में सभी भर्तियां भ्रष्टाचार में घिरी हैं। इस भर्ती को भी रद्द किया जाना भी सगे- संबंधियों के चयन को आनन-फानन में रद्द किया गया है। कहा कि उच्च शैक्षणिक संसाधनों में यूजीसी रेगुलेशन ने 2023 तक एपीआई से छूट दी गई है। लेकिन उत्तराखंड से इस व्यवस्था को पहले ही अपना लिया है। जो उत्तराखंड के सभी अभ्यर्थियों को समानता के अधिकार से वंचित करने के साथ ही उनके साथ धोखा है। इस अवसर पर मोहित, जयहरी श्रीवास्तव, गुंजन, प्रीति आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगदीश चंद्र हत्याकांड में एसएसपी अल्मोड़ा ने घटनास्थल पर किया निरीक्षण
Next: गुलदार की दहशत, वन विभाग से लगाई मदद की गुहार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.