Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नंदाष्टमी पर मांगा मां नंदा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
  • पिथौरागढ़

नंदाष्टमी पर मांगा मां नंदा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। नंदाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां नंदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लाए ब्रह्मकल अर्पित किए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। वहीं, ढुस्का और चांचरी का गायन भी किया। रविवार को मुनस्यारी के डाडा धार, चुलकोट, सुरिंग, मरतोली, मिलम, बला, पुरदुम, होकरा, समकोट और राथी समेत विभिन्न गांवों में आस्था का प्रतीक नंदाष्टमी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मां नंदा देवी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों से लाए ब्रह्मकमल अर्पित कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिरों में मेलों का आयोजन हुआ। विवाहित बेटियां भी उत्साह के साथ मायके पहुंची और मेले में शामिल हुईं। मेलों के समापन पर देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीष दिया।

ढुस्का, चांचरी का हुआ गायन, बिखरे संस्कृति के रंग
 नंदाष्टमी पर क्षेत्र के नंदा देवी मंदिरों में मेलों का आयोजन हुआ। इस दौरान ढुस्का, चांचरी सहित विभिन्न लोक गीतों का गायन हुआ। लोगों ने इन विधाओं की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को लोक संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक दिखाई। पूरे दिन इन लोकगीतों का गायन हुआ।

भजन-कीर्तनों से गूंजे मंदिर
 क्षेत्र के सभी नंदा देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तनों का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर पहुंचकर अपनी आराध्य देवी की स्तुति में भजन-कीर्तनों का गायन किया। इनकी धुन से मंदिर गूंज उठे। देर रात तक भजन-कीर्तनों का दौर चलता रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरुड़ -द्यौनाई- चौखुटिया 13 किमी मोटर मार्ग की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
Next: हर्षिल घाटी में सेब तुड़ान के लिए तैयार, रेट तय नहीं

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.