Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
  • पौड़ी

श्रीनगर में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए मामले की अविलंब सीबीआई जांच कराने की मांग की है। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने गोला पार्क में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन पेपर लीक प्रकरण के कारण उन्हें रोजगार से ही वंचित होना पड़ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। शनिवार को गोला पार्क में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं व बेरोजगारों ने यूकेएसएसएससी की परीक्षा में हुई धांधली और विधानसभा में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण से लाखों बेरोजगार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। कहा अपने चहेतों को रोजगार देने के लिए सरकार किसी भी हद तक गुजर जा रही है। जिससे युवाओं में घोर निराशा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर ने कहा कि उपरोक्त परीक्षा और विधानसभा में हुई नियुक्तियों के कारण युवाओं में भारी निराशा है। इस अवसर पर कांग्रेस पीसीसी बीरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, भगत सिंह डागर, सूरज घिल्डियाल, सभासद संजय फौजी, शिवकांत कंडारी, सभासद विनोद मैठाणी, परवेज अहमद, श्वेता खन्ना, रेखा अग्रवाल, रणजीत धनाई, नीटू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंगासू में चंडिका देवी के दर्शनों को उमड़ी भीड़
Next: वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की धीमी प्रगति पर पौड़ी डीएम नाराज

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.