Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पटवारी को धमकाने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

पटवारी को धमकाने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
default featured image

रुड़की। कलियर-धनौरी मार्ग से अतिक्रमण हटाने के दौरान लेखपाल को धमकी देने वाले कथित भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिरान कलियर में लगने वाले साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक ने अपने आपको भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताकर लेखपाल को तबादला कराने की धमकी दी थी। लेखपाल अनुज यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह तहसील प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग और दरगाह प्रबन्धन की टीम के साथ मिलकर कलियर में धनौरी रोड से अतिक्रमण हटवा रहे थे। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक आया और अतिक्रमण अभियान रोकने को कहने लगा। इस पर उन्होंने उसे अधिकारियों से बात करने को कहा। इतना कहने पर युवक आक्रोश में गया और अपने आपको भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताकर लेखपाल को शाम तक तबादला कराने की धमकी देकर लोगों को टीम के खिलाफ भड़काने का प्रयास करने लगा। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मेहताब निवासी पिरान कलियर के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को धमकी देने, सरकारी कार्य मे बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के मोबाईल फोन सहित दो टप्पेबाज गिरफ्तार किए
Next: रुड़की सेवा ऐप से लीजिए डॉक्टर से समय

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.