Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने विधायक रवि बहादुर को सौंपे आवेदन
  • हरिद्वार

कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने विधायक रवि बहादुर को सौंपे आवेदन

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
default featured image

हरिद्वार। पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही दावेदारों की गहमागहमी बढ़ गयी है। शुक्रवार को जिला विधानसभा क्षेत्र की छह जिला पंचायत सीटों के लिए कई कांग्रेस नेताओं ने विधायक रवि बहादुर के कैम्प कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा कराए। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत की छह सीटें वार्ड 1 गढ़, वार्ड 2 हजारा ग्रंट, वार्ड 4 सलेमपुर महदूद, वार्ड 15 अलावलपुर, वार्ड 7 बोड़ाहेडी, वार्ड 14 मुजाहिदपुर सतीवाला हैं। सभी सीटों पर कई-कई लोग दावेदारी कर रहे हैं। आवेदन देने आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सभी एकमत होकर प्रत्येक सीट से एक-एक नाम दें और एकजुट होकर घोषित प्रत्याशी को जिताएं। दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है। जनता के बीच रहकर काम करने वाले कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता कांग्रेस के समर्थन में हैं। भाजपा पंचायत चुनाव को लेकर डरी हुई है। जिला पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी होंगे। कांग्रेस के नेतृत्व में जिला पंचायत बोर्ड का गठन होगा। गौरतलब है कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी गयी है। 26 सितम्बर को विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गणपति महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Next: चोरी के मोबाईल फोन सहित दो टप्पेबाज गिरफ्तार किए

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.