Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जबलपुर में अस्पताल के बाहर बच्चे ने मां की गोद में दम तोड़ा, जांच के आदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

जबलपुर में अस्पताल के बाहर बच्चे ने मां की गोद में दम तोड़ा, जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

जबलपुर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां अस्पताल के बाहर कथित तौर पर इलाज न मिलने पर एक बच्चे ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने इस मामले केा सरकार के विकास के दावों की पोल खोलने वाला बताया है।
मामला जबलपुर के बरगी क्षेत्र का है, यहां के तिन्हाटा के पांच साल के मासूम ऋषि से जुड़ा हुआ है। ऋषि को उल्टी-दस्त होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ऋषि को उसकी मां अपनी गोद में लिए हुए है और बेटा जाग जा, उठ जा, पुकार रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऋषि के मामा पवन और परिजनों का आरोप है कि उसकी बहन अपने बेटे को दिखाने बुधवार की सुबह 10 बजे स्वास्थ्य केंद्र बरगी पहुंची थी मगर स्वास्थ्य केंद्र में कोई चिकित्सक नहीं था, नर्स अकेली थी। बच्चे को चिकित्सक न होने पर इलाज नहीं मिल पाया, तबियत बिगड़ती गई और मौत हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चौधरी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने महिला की गोद में बच्चे का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है कि, मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी की यह तस्वीरें बेहद हृदय विदारक है। एक मासूम बालक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर अपनी माँ की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है क्योंकि न उसे डॉक्टर मिल पाया, न इलाज मिल पाया।
कमल नाथ ने आगे कहा, मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की तस्वीरें निरंतर सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार सिस्टम सुधारने की बजाय, मूकदर्शक बन कर यह सब देख रहे हैं। यह तस्वीरें शिवराज सरकार के सुशासन, स्वर्णिम प्रदेश, विकास के दावों की पोल खोल रही है।
उन्होंने आगे कहा, मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की जांच हो, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, पीडि़त परिवार की हर संभव मदद हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है : पीएम मोदी
Next: उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी ने बेटियों का गला घोटकर फांसी लगाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.