Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 4 सितंबर को कांग्रेस की हल्ला बोल महारैली
  • देहरादून

4 सितंबर को कांग्रेस की हल्ला बोल महारैली

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार सितंबर को दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल महारैली के लिए कमर कस ली है। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर महारैली में शिरकत करने पर रणनीति बनाई। वक्ताओं ने महारैली के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। बुधवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष परवादून अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जो केंद्र की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ पूर्णतया एकजुट होकर उनके विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने का कार्य कर रही है। राहुल गांधी देश और सरकार में बैठे तानाशाही एवं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं को बेरोजगार युवाओं के भविष्य की चिंता है। जिस प्रकार भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने युवाओं के सपनों पर कुठाराघात किया है और उनकी नौकरियों में सेंध मारी की है, ये भाजपा के चाल चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाली महारैली में ऋषिकेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। बैठक में सर्व सम्मति से पार्षद जगत नेगी को महानगर कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष एवं इमरान सैफी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर आशीष नौटियाल, अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, जगत नेगी, भगवान पंवार, मधु मिश्र, योगेश शर्मा, परमेश्वर राजभर, प्यारेलाल जुगलान, मनीष जाटव, बीएस पयाल, जयपाल बिट्टू, राजेंद्र कोठरी, अभिषेक शर्मा, गौरव राणा, अशोक शर्मा, रामकुमार भतालिया आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गीता भवन के बप्पा बने सबके आकर्षण का केंद्र
Next: ऋषिकेश पीजी कॉलेज में छात्रों ने किया प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.