Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्कूल में मारपीट प्रकरण में 17 नामजद, 45 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

स्कूल में मारपीट प्रकरण में 17 नामजद, 45 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। जयनगर नंबर तीन धीमरी खत्ता में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में एक विवाद को लेकर बैठक के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर 17 नामजद और 40-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जयनगर नबंर तीन धीमरी खत्ता के प्राथमिक विद्यालय में सोलर पैनल को विद्यालय के बजाय अन्य स्थान पर लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया था। मामले में जिला प्रशासन की जांच टीम की मौजूदगी में सोमवार को विद्यालय में हुई बैठक के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। कई लोग चोटिल हो गए थे। मारपीट में एक पक्ष के बशीर नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में गांव के ही मोहम्मद इरफान और आलमगीर ने अलग-अलग नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अनुसार सोमवार को आलमगीर की तहरीर पर अब्दुल रउफ, मोहम्मद उमर, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद इरफान हुसैन बीवी मोहम्मद इरफान उर्फ लोटा, गीका, अब्दुल हफीज, मोहम्मद रफी के खिलाफ विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं मोहम्मद इरफान की तहरीर पर आलमगीर, हुसैन बीवी पत्नी आलमगीर, शमशाद, मोहम्मद जान, बजीर अली, बसीर, सुदागर, मोहम्मद कासम और 40-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिविंग रूम को शानदार तरीके से सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Next: फर्म संचालकों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.