Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • लिविंग रूम को शानदार तरीके से सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
  • रहन-सहन

लिविंग रूम को शानदार तरीके से सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

RNS INDIA NEWS 31/08/2022
rns featured image new

लिविंग रूम को घर का मुख्य कमरा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा क्योंकि कोई भी मेहमान सबसे पहले इसी कमरे से रू-ब-रू होता है। वहीं, यह कमरा मेहामानों के आगे हमारी जीवनशैली की भावना को भी प्रदर्शित करता है, इसलिए इस कमरे को व्यवस्थित और सजाए रखना जरूरी है। आइए आज हम आपको लिविंग रूम को सजाने के लिए पांच आसान टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप कमरे को काफी खूबसूरत बना सकते हैं।

गहरे और हल्के रंग मिलाएं
लिविंग रूम में एक ही रंग का इस्तेमाल करना एक बोरिंग ट्रेंड बन चुका है, इसलिए इसकी बजाय आप अपने लिविंग रूम को सजाने के लिए हल्के और गहरे रंग की वस्तुओं को व्यवस्थित करें। आप सुनहरे पीले, हरे या हेजलनट जैसे नरम रंगों को चुन सकते हैं और अपने लिविंग रूम में गहरे रंग के सोफे, फर्नीचर या कारपेट आदि से सजा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप एक ही रंग के शोपीस भी अपने कमरे में रख सकते हैं।

सही सोफा चुनें
सोफे के बिना लिविंग रूम अधूरा सा लगता है क्योंकि इससे कमरे की बैठने की व्यवस्था बेहतरीन होती है। इसलिए किसी ऐसे सोफे पर निवेश करें, जो कमरे की जगह के लिए उपयुक्त हो। अगर आपके पास ओपन-प्लान स्पेस है, तो वाइब्रेंट शेड में बड़े एल-आकार के सोफे का चयन करें। वहीं, अगर सोफे के लिए जगह कम है तो आप सिंगल सोफा खरीद सकते हैं।

सही आकार के पैटर्न वाले कारपेट का करें चयन
सही आकार के कारपेट को शामिल करने से लिविंग रूम का पूरा रूप बदल जाता है और यह कमरे को अधिक स्टाइलिश रूप देता है। इसलिए एक ऐसा कारपेट खरीदें, जो आपके सभी फर्नीचर के अनुसार और कारपेट के किनारों समेत दीवारों के बीच लगभग 10-20 इंच की जगह छोड़े। आप अपने लिविंग रूम को एक शानदार लुक देने के लिए एक वाइब्रेंट रंग और पैटर्न वाला कारपेट चुन सकते हैं।

उपयुक्त लाइट्स करें स्थापित
लाइट्स किसी भी तरह की जगह को हाइलाइट करने में अहम भूमिका अदा करती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि ये जगह के अनुसार उपयुक्त होनी चाहिए। अक्सर यह देखने में आता है कि लोग लिविंग रूम की लाइटिंग के लिए सिर्फ एक एलईडी ट्यूब लगा देते हैं, लेकिन आप ऐसा न करें। आप अपने लिविंग रूम की छत पर छोटी-छोटी लाइटिंग की व्यवस्था करें क्योंकि इससे कमरे को रॉयल लुक मिलेगा।

स्टूल, सेंटर टेबल और वॉल आर्ट को चुनें
अगर आप अपने लिविंग रूम को अपने मेहमानों के लिए अधिक आरामदायक बनाना चाहते हैं तो स्टूल, सेंटर टेबल, ओटोमैन और साइड चेयर खरीदने पर विचार करें। इन फर्नीचर को जहां जरूरत हो, वहां स्थानांतरित कर सकते हैं। वहीं, कुछ आकर्षक वॉल आर्ट आइटम, शो पीस या यहां तक कि फ्लोवर पॉट जैसी सुंदर चीजें शामिल करके अपने लिविंग रूम को और सजाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 31 अगस्त को सीएम धामी करेंगे खटीमा में मोदी@20 कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: स्कूल में मारपीट प्रकरण में 17 नामजद, 45 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.