Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्यकर्ता अनुशासित रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें: अजय
  • देहरादून

कार्यकर्ता अनुशासित रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें: अजय

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री अजय कुमार ने पछुवादून के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी की ओर से साल भर कराए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहते हुए आम जनता की समस्या को अपने जन प्रतिनिधि तक पहुंचाने की सलाह दी। पछुवादून दौरे पर आए संगठन मंत्री का कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया।
सोमवार को बाड़वाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुए संगठन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी के हित के लिए कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास है। कहा कि सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी है कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हर रोज नए नए लोगों को पार्टी की रीति नीति और सरकार के कार्यों की जानकारी दे। इससे कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में रहेंगे, जिससे उन्हें आम लोगों की समस्या की जानकारी होगी। आम आदमी की समस्या को कार्यकर्ता अनुशासित रहते हुए जन प्रतिनिधि तक पहुंचाते रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की सलाह देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रवास करना होगा। इस दौरान विरेंद्र सिंह बॉबी, ग्राम प्रधान अरुण खत्री, सुरेंद्र चौहान, अंकित चौहान, कपिल शर्मा, भारू नेगी, राकेश भट्ट, उमेश शर्मा, विशाल राणा, नरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डा. आशुतोष सयाना बने चिकित्सा शिक्षा निदेशक
Next: शक्ति नहर में कूदे अधेड़ का तीसरे दिन भी नहीं चला पता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.