Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अखिलेश यादव से मिले सपा नेता महंत शुभम गिरी
  • हरिद्वार

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता महंत शुभम गिरी

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए पेश की दावेदारी

हरिद्वार। सपा नेता महंत शुभम गिरी ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की। इस दौरान महंत शुभम गिरी ने अखिलेश यादव को हरिद्वार में होने जा रहे जिला पंचायत चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया वे स्वयं भी जमालपुर कलां या निरंजनपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे। महंत शुभम गिरी ने कहा कि वे पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद वे पार्टी की और से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि जमालपुर कलां में नगर निगम द्वारा कूड़ा डंप किए जाने के कारण वहां के ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी ग्रामीण क्षेत्र में तमाम समस्याओं से लोग परेशान हैं। जिसके समाधान के लिए वे लगातार संघर्ष करेंगे। महंत शुभम गिरी ने कहा कि उनका लक्ष्य जिला ंपंचायत के अलाव अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव, 2024 लोकसभा व 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करना है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसमस्याओें के समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकार के साथ मारपीट की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Next: चोरी करते एक को रंगेहाथ पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.