Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ हेली टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ हेली टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में संचालित हेली सेवाओं में टिकट की कालाबजारी करने वालों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले दो लोगों को दबोच लिया है। सोलन हिमाचल प्रदेश के परीक्षित शारदा ने पुलिस को 17 मई 2022 को थाना गुप्तकाशी पर आकर शिकायत की गई, कि उनके साथ किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा केदारनाथ यात्रा के लिए पवनहंस कम्पनी का हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध कराने के नाम से 1,12000/रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। जब वे यात्रा के लिए यहां पर पहुंचे तो उनको कोई टिकट प्राप्त नहीं हुए और न ही टिकट दिलाने वाले व्यक्ति से अब उनका सम्पर्क हो रहा है। शिकायत के आधार पर 17 मई को ही थाना गुप्तकाशी में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और विवेचना शुरू की गई। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान इस ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त संदिग्ध खातों में हुए लेन-देन के आधार पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी द्वारा थाना गुप्तकाशी पुलिस एवं जनपदीय एसओजी की एक संयुक्त टीम गठित कर अभियक्तों की तलाश के लिए गैर प्रान्त बिहार भेजी गई। सर्विलांस की मदद से अभियोग में प्रयुक्त हुए अलग-अलग खाताधारकों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करते हुए पुष्टि होने पर अभियुक्त गणों को पटना, बिहार से गिरफ्तार कर लाया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इन अभियुक्तों द्वारा पवनहंस हेलीकॉप्टर कम्पनी के नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार कर इन्टरनेट पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी गई, जिससे कि किसी भी व्यक्ति द्वारा हेलीकॉप्टर टिकटों के सम्बन्ध में गूगल पर सर्च करने पर इनकी वेबसाइट पर क्लिक करने पर इनके झांसे मे आ जाते थे। पुलिस ने बतया कि अभियुक्तों में कौशल कुमार पुत्र रामपुकार निवासी ग्राम नदवा थाना बाड़, जिला पटना, बिहार उम्र करीब 28 वर्ष एवं राहुल कुमार पुत्र वरुण सिंह निवासी नदवा थाना बाड़, जिला पटना, बिहार उम्र करीब 30 वर्ष शामिल हैं। जबकि पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजबर सिंह राणा, चौकी प्रभारी फाटा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहीद के गांव में जल्द मिलेगी पेयजल सुविधा
Next: पालमपुर से कांग्रेस नेता गोकुल बुटेल इस बार नहीं जताएंगे दावेदारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.