Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूकेएसएसएससी मामले में दोषियों की संपत्ति होगी जब्त, नए सिरे से भर्ती चालू करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूकेएसएसएससी मामले में दोषियों की संपत्ति होगी जब्त, नए सिरे से भर्ती चालू करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले के दोषियों की संपत्ति जब्त करने और गुंडा अधिनियम लगाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही, नये सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने के भी आदेश दिये हैं।

गड़बड़ी वाली परिक्षाओं को निरस्त किया जाए
सीएम धामी ने आज यूकेएसएसएससी में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी करने के आदेश दिए हैं। अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट के साथ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) में कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए और जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से चल रही हैं, उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए।

दागी व्यक्तियों की रद्द की जाए नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है, उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां जल्द एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। साथ ही सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से जल्द ही भरने के लिए सरकार की मंशा स्पष्ट की है।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार और सचिव, मुख्यमंत्री शैलेश बगौली मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध निर्माण कार्य को लेकर सभासदों का धरना रहा जारी
Next: सोनाली फोगाट की मौत के मामला में आया नया मोड़, मृत्यु के 3 दिन बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.