Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • न्यूजीलैंड में सांसद डॉ. गौरव शर्मा लेबर पार्टी से निष्कासित
  • अंतरराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में सांसद डॉ. गौरव शर्मा लेबर पार्टी से निष्कासित

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा ऑर्डन की लेबर पार्टी ने अपने सांसद डॉ. गौरव शर्मा को निष्कासित कर दिया है। डॉ. शर्मा 2020 में हैमिल्टन वेस्ट से सांसद निर्वाचित हुए थे और अपनी शपथ संस्कृत में लेने के कारण विश्वभर में सुर्खियों में आए थे। सांसद शर्मा ने अपनी पार्टी के विरुद्ध उत्पीडऩ/दादागिरी का सार्वजनिक आरोप लगाया था, जिसके कारण उनकी पार्टी उनसे अप्रसन्न थी। आरोप सार्वजनिक तौर पर लगाने और इस विषय पर पुन: सार्वजनिक वक्तव्य देने पर लेबर पार्टी ने कुछ दिन पहले उन्हें निलंबित कर दिया था लेकिन सांसद डॉ. शर्मा अपनी बात पर अडिग रहे और उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की। अपनी मांग सार्वजनिक दोहराने पर लेबर पार्टी ने उन्हें आज पार्टी से निष्कासित कर दिया। सांसद शर्मा ने प्रधानमंत्री जैसिंडा ऑर्डन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। सांसद शर्मा के पार्टी निष्कासन मतदान से पहले ही राजनीतिक पंडितों ने सांसद शर्मा का निष्कासन लगभग तय बताया था। प्रधानमंत्री ऑर्डन ने शर्मा के निष्कासन मतदान से पहले उनके दावों को स्पष्ट रूप से गलत बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने स्वतंत्र जांच करवाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शर्मा निर्दलीय सांसद के रूप में संसद में रहेंगे। ऑर्डन ने ऐसा कानून लागू नहीं किया जो सांसदों को अपनी मूल पार्टी छोडऩे पर पूरी तरह से संसद से बाहर करता है। मंगलवार के निष्कासन मतदान के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए, शर्मा ने जोर देकर कहा कि उन्हें धमकाया गया और उन्होंने वास्तविक मुद्दे उठाए हैं। सन 2020 में सांसद निर्वाचित होने से पूर्व डॉ. शर्मा सामान्य चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। डॉ. शर्मा से पहले कॉकस से निकाले जाने वाले अंतिम लेबर सांसद क्रिस कार्टर थे, जिन्हें 2010 में निष्कासित किया गया था। 2019 में एक स्वतंत्र समीक्षा में पाया गया था कि न्यूजीलैंड की संसद में दादागिरी और उत्पीडऩ की एक व्यवस्थित संस्कृति रही है। प्रधानमंत्री ऑर्डन ने मंगलवार को कहा, इस प्रकरण से निश्चित रूप से कुछ सीखने की आवश्यकता है, लेकिन यह गौरव के हालिया व्यवहार को सही नहीं ठहराता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Next: बुजुर्ग ने सरयू नदी में लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.