Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मारुति की नयी कार मासिक शुल्क पर ले सकेंगे ग्राहक
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

मारुति की नयी कार मासिक शुल्क पर ले सकेंगे ग्राहक

RNS INDIA NEWS 25/09/2020
maruti suzuki logo

कंपनी ने शुरू किया वाहन ‘सब्स्क्रिप्शन’ कार्यक्रम

नईदिल्ली (आरएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपना वाहन सब्स्क्रिप्शन कार्यक्रम ‘मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब’ शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभी यह कार्यक्रम दिल्ली, एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम) तथा बेंगलुरु में शुरू किया है। कंपनी की योजना अगले दो से तीन साल में देश के 60 शहरों में इस कार्यक्रम का विस्तार करने की है। मारुति सुजुकी ने बयान में कहा कि उसने इसके लिए ओरिक्स कॉरपोरेशन, जापान की अनुषंगी ओरिक्स ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज इंडिया के साथ गठजोड़ किया है। इस सेवा के तहत ग्राहक मारुति सुजुकी एरीना से नयी स्विफ्ट डिजायर, विटारा ब्रेजा और एर्टिगा तथा नेक्सा से नई बलेरा, सियान और एक्सएल6 लेने का विकल्प चुन सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राहक वाहन का स्वामित्व हासिल किए बिना नई कार का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए उन्हें मासिक शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क में पूर्ण रखरखाव, बीमा और सडक़ पर वाहन खराब होने पर सहायता आदि शामिल होगा। ग्राहक इन वाहनों के लिए 12 माह से 48 माह का सब्स्क्रिप्शन ले सकते हैं। दिल्ली में स्विफ्ट एलएक्सआई का 48 माह के सब्स्क्रिप्शन के लिए मासिक शुल्क 14,463 रुपये (कर सहित) शुरू होता है। सब्स्क्रिप्शन की अवधि समाप्त होने के बाद ग्राहक वाहन का अद्यतन कर सकते हैं, इसका विस्तार कर सकते हैं या बाजार मूल्य पर कार की खरीद कर सकते हैं। मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम व्यक्तिगत ग्राहकों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। इसमें अग्रिम में कोई राशि नहीं देनी होगी। मासिक शुल्क में पंजीकरण की लागत, बीमा और नवीकरण तथा सामान्य रखरखाव शामिल होगा।’’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन देखिये राशिफल
Next: अगर आप भी बार-बार लेते है सेल्फी तो जरूर जान ले इसके साइड इफेक्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.