Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्रों का 180 दिन कॉलेज आना अनिवार्य : डॉ. धनसिंह
  • नैनीताल

नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्रों का 180 दिन कॉलेज आना अनिवार्य : डॉ. धनसिंह

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत हल्द्वानी पहुंचे। धन सिंह रावत ने हल्दुचौड़ स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड शिक्षा संकाय एवं महाविद्यालय के आवासीय भवन का शिलान्यास किया। करीब 3 करोड़ की लागत से बनने वाले महाविद्यालय में 4 कक्ष और आवासीय भवन का निर्माण होना है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने नई शिक्षा नीति को लेकर भी बयान दिया। धन सिंह रावत ने कहा नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्रों का 180 दिन कॉलेज आना अनिवार्य है। धन सिंह रावत ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में फैकल्टी, पुस्तकें और फर्नीचर की व्यवस्था पूरी है। उन्होंने कहा जिस तरह से नई शिक्षा नीति के तहत सरकार शिक्षा के गुणवत्ता को बेहतर बनाने का काम कर रही है उसको देखते हुए अब महाविद्यालय में पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों के लिए 180 दिन विद्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। जो छात्र 180 दिन विद्यालय में उपस्थित होंगे उन्हें ही परीक्षाओं में बैठने दिया जाएगा। धन सिंह रावत ने कहा नई शिक्षा नीति के तहत अब पढ़ाई के गुणवत्ता को पूरी तरह से ठीक करने का काम किया जा रहा है। छात्रों की पढ़ाई से लेकर उनके खेलने की व्यवस्था महाविद्यालय में की गई है। जिससे छात्र खेल के साथ साथ अच्छी शिक्षा भी ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा हल्दुचौड़ लाल बहादुर महाविद्यालय में वर्तमान समय में 1500 से अधिक छात्र हैं। छात्रों द्वारा किताबें और फर्नीचर की व्यवस्थाओं को लेकर बात रखी गई है, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23 वीं बैठक में प्रतिभाग
Next: अग्निवीर भर्ती योजना पर मंत्री सतपाल महाराज ने दर्ज कराई आपत्ति

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.