Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नाराज राशन डीलरों ने दी सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी
  • टिहरी

नाराज राशन डीलरों ने दी सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। राशन डीलरों ने लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। संगठन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई न होने पर आगामी सितंबर माह से राशन नहीं उठाने व सामूहिक त्याग पत्र देने की चेतावनी दी है। सोमवार को क्षेत्रीय राशन विक्रेता संगठन की बैठक देवप्रयाग में आयोजित हुई। बैठक में संगठन अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बिजल्वाण ने लंबित मांगों का निराकरण न होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि यदि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होता है, तो सभी डीलर हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। बैठक में सम्मानजनक मानदेय दिए जाने, गोदाम में इलैक्ट्रोनिक कांटा लगाया जाने, ऑनलाइन कार्य करने में मशीनों में आने वाली दिक्कतें को दूर करने के लिए संचार सुविधा में सुधार किए जाने, राशन की दुकान का शासन की ओर से किराया दिए जाने, सभी डीलरों को पिछले वर्ष माह अक्टूबर 2021 से माह अगस्त 2022 तक का प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के तहत तत्काल भुगतान किए जाने की मांग की गई। राशन डीलरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि शासन- प्रशासन उनकी न्यायसंगत मांगें नही मानता है तो क्षेत्र के सभी राशन डीलर सितम्बर माह से हडताल के साथ ही सामूहिक त्यागपत्र देने के लिए बाध्य होंगें। क्षेत्र के लसेर, मोलधार, मरोड़ा, सौडपाणी, भरपूर, कोठी, नौघर, चिलपड़, घरखेत व देवप्रयाग नगर के राशन डीलर लक्ष्मी नारायण, मदन सिंह, दीवान सिंह, उमेर सिंह, शिव प्रसाद, चंदन सिंह, सूरत सिंह, गबर सिंह, सुधाकर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, देवसिंह, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
Next: टिहरी में ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट तक निकाली रैली

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.