Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंदिर समिति की बैठक में जागड़ा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया
  • देहरादून

मंदिर समिति की बैठक में जागड़ा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। हनोल महासू देवता मंदिर समिति की बैठक में 30 और 31 अगस्त को मनाए जाने वाले जागड़ा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम ने मंदिर परिसर में मेले की तैयारियों के सिलसिले में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। रविवार को हनोल में संपन्न हुई बैठक में लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग, पुलिस प्रशासन समेत एक दर्जन विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की। एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए इस बार मेला स्थल पर वाटरप्रूफ टैंट की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर की सजावट, भोजन व्यवस्था, पथ प्रकाश, पार्किंग व्यवस्था के लिए कमेटियों का गठन किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को त्यूणी-मोरी मोटर मार्ग पर पड़ मलबे हटाने और पीपल पार्क के पास पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जबकि ग्रामीण विकास विभाग को ब्यूलाड़ रोड, पीएमजीएसवाई को चातरा रोड पर वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को मंदिर परिसर समेत मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया। बैठक में सभी व्यवस्थाएं मेले में आने वाले 20 हजार श्रद्धालुओं के लिहाज से करने पर मंथन किया गया। एसडीएम ने बताया कि मेले के दौरान भंडारे के लिए मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से राशन और अन्य सामग्री मुहैया कराई जाएगी। बैठक के बाद एसडीएम ने मंदिर परिसर और मेला स्थल पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों सभी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मंदिर समिति सचिव मोहन लाल सेमवाल, कोषाध्यक्ष आरएस रावत, वजीर दीवान सिंह, दीवान सिंह, जयपाल सिंह पंवार, तहसीलदार जितेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष आशीष रवियान, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र राणा, एसडीओ लोनिवि एसएस नेगी, संपूर्णानंद सेमवाल, आशीष कुमार, सुरेश जिनाटा, श्याम सिंह तोमर, आरएस रावत, सीआर राजगुरु, जितेंद्र चौहान, राजेश नौटियाल, मदन चंद नौटियाल, जितेंद्र चौहान, राजाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूसरे दिन भी नहीं खुला नीलकंठ मोटर मार्ग
Next: मौसम खुलते ही ऋषिकेश पहुंचे चारधाम श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.