Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दौलाघाट में बंद पड़ी आईटीआई को सुचारू करने की मांग
  • अल्मोड़ा

दौलाघाट में बंद पड़ी आईटीआई को सुचारू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/09/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत दौलाघट में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिछले वर्ष से बंद कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2015 में दौलाघाट में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा पर आईटीआई का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन वर्ष 2019 से विभाग ने उस में ताला लटका दिया। वहां तैनात कर्मचारियों को अन्य संस्थानों में समायोजित कर दिया गया है। कांग्रेस के हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह खोलिया ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबी मांग को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने वहां आईटीआई का संचालन किया था। बताया कि तब रेखा आर्य क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक थी। लेकिन आज वह भाजपा सरकार में राज्य मंत्री हैं और उनके विधायक काल में शुरू की गई आईटीआई बंद कर दी गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विभाग ने बिना अभिभावकों और छात्रों को विश्वास में लिए अचानक किराए के मकान में चल रहे आईटीआई में ताला लटका दिया। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जल्द अगर दौलाघाट में बंद पड़ी आईटीआई को सुचारू नहीं किया गया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता को साथ में लेकर सडक़ों में उतर कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काश्तकारों को दिया जैविक खेती का प्रशिक्षण
Next: एनटीडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.