Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूज्ड कुकिंग ऑयल से बायो डीजल बनाने हेतु ‘रुको’ अभियान चलाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूज्ड कुकिंग ऑयल से बायो डीजल बनाने हेतु ‘रुको’ अभियान चलाया

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में इस्तेमालशुदा खाद्य तेल से बायो डीजल बनाने के भारत सरकार के महत्वपूर्ण रुको अभियान को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग और एसडीसी फाउंडेशन ने तीन दिवसीय ‘रुको’ अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम हुए। देहरादून मे सीएसआईआर-आईआईपी, खाद्य एवं औषधि विभाग और एसडीसी फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा रिपरपज्ड यूज्य कुकिंग ऑयल (रुको) अभियान तीन वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। कोविड और अन्य कारणों से कुछ समय से बंद रहने के बाद अब फिर से अभियान को तेज कर दिया गया है। पिछले तीन दिनों में इस अभियान के तहत दून में फूड बिजनेस आउटलेट्स मे जागरूकता अभियान किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत जिन फूड बिजनेस आउटलेट्स के साथ जागरूकता संवाद किये गए उनमें होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, पब और हलवाई आदि भोजन परोसने वाले आउटलेट्स शामिल हैं। इन सभी को इस्तेमालशुदा तेल का बार-बार इस्तेमाल किये जाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। फूड आउटलेट्स के ओनर्स के साथ ही किचन स्टाफ को इस अभियान के तहत यूज्ड कुकिंग ऑयल से होने वाली संभावित बीमारियों और उनके कारणों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी बताया गया कि इस्तेमालशुदा तेल को कैसे फूड चेन से बाहर किया जा सकता है और किस तरह से रुको अभियान से जुड़कर खराब हो चुके इस तेल से आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है। खाद्य एवं औषधि विभाग के डिप्टी कमिश्नर गणेश कंडवाल ने बताया कि तीन दिन चले इस कार्यक्रम में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फूड बिजनेस आउटलेट्स इसमें रुचि ले रहे हैं। गणेश कंडवाल ने कार्यक्रम के तहत खाद्य तेल का बार-बार इस्तेमाल किये जाने से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और यूज्य कुकिंग ऑयल को फूड चेन से बाहर करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। एसडीसी फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने कहा कि उनकी संस्था विभिन्न फूड आउटलेट्स से यूज्ड कुकिंग ऑयल की सप्लाई चेन विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि दून घाटी के अलावा सरकार के सहयोग से मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर में भी सप्लाई चेन विकसित करने को लेकर प्रयास हो रहे हैं। अभियान के दौरान 400 लीटर से ज्यादा यूज्ड कुकिंग आयल का कलेक्शन भी किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोविनो थॉमस की सबसे बड़ी हिट बनी थल्लुमाला
Next: मूसलधार बारिश से मसूरी कैम्‍प्‍टी फाल उफान पर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.