Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेयर ममगाईं ने कूड़ा निस्तारण को लेकर सीएम से लगाई गुहार
  • देहरादून

मेयर ममगाईं ने कूड़ा निस्तारण को लेकर सीएम से लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  हरिद्वार मार्ग स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण का काम बंद है। कूड़ा निस्तारण के लिए बजट नहीं मिलने से यहां कार्य ठप पड़ा है। मेयर अनिता ममगाईं ने सीएम से मुलाकात कर कूड़ा निस्तारण करवाने के लिए बजट देने की गुहार लगाई। शुक्रवार को ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में वर्षों से ट्रंचिंग ग्राउंड शहर के बीचों बीच है। यह लोगों के लिए नासूर बन चुका है। यहां कूड़े के ढेर से बचने के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया गया था। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण का बजट अवमुक्त न होने की वजह से यहां स्थापित किया गया प्लांट ठप हो गया है। इससे एक बार फिर से ट्रंचिंग ग्राऊंड में कूड़े का पहाड़ खड़ा होना शुरू हो गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड गंगा से महज पचास मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसकी वजह से बारिश होते ही ट्रंचिंग ग्राऊंड की गंदगी गंगा में जाती है। साथ ही हरिद्वार रोड पर भी गंदगी बहनी शुरू हो जाती है। इससे यातायात व्यवस्था भी बाधित हो जाती है। समस्या जानने के बाद मुख्यमंत्री ने शहरी विकास सचिव आंनद वर्धन को निस्तारण के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोडर खाई में गिरने से चालक घायल
Next: टोविनो थॉमस की सबसे बड़ी हिट बनी थल्लुमाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.