Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खेत में गए किसान पर तमंचे से फायर झोंका
  • हरिद्वार

खेत में गए किसान पर तमंचे से फायर झोंका

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

रुड़की।  गुरुवार देर शाम कस्बा निवासी एक किसान खेत में खड़ी फसल में पानी देने के लिए नलकूप चलाने गया था। उसी समय पास के गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। वह वहां से अपनी जान बचा कर भागने लगा तो उस पर तमंचे से फायर कर दिया। किसान की ओर से आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए तथा दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कस्बा झबरेड़ा निवासी रामगोपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार रात लगभग नौ बजे अपने खेत में खड़ी फसल में पानी देने के लिए नलकूप चलाने गया था। जब वह नलकूप चलाकर वापस आने लगा उसी समय उनके खेत से सटे गांव कुशालीपुर निवासी पॉपीन, बेदू, विपिन, बिल्लू, शिवम व गिरधारी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। किसी प्रकार वह उनके बीच से निकलकर पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा उसी समय उस पर तमंचे से फायर भी किया गया। उसने पेट्रोल पंप पर स्थित कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई तथा पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही समय बाद पुलिस में उसके परिजन पेट्रोल पंप पर आकर उसे वहां से निकाल कर ले गए। खेत में खड़ी उसकी बाइक को भी क्षति पहुंचाते हुए तोड़ डाला गया। वहां पर गांव के भी दो दर्जन लोग उसे मारने की नियत से पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोगों को डॉक्टर ने भगाया
Next: पुलिस गोष्ठी में नशा रोकने पर दिया जोर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.