Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • रक्षा बंधन के दिन लापता हुए युवक का शव मिला, 4 बहनों का था इकलौता भाई
  • पंजाब

रक्षा बंधन के दिन लापता हुए युवक का शव मिला, 4 बहनों का था इकलौता भाई

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
default featured image

माछीवाड़ा साहिब। स्थानीय गुरों कॉलोनी निवासी मुनीश कुमार (20) पुत्र राजेश कुमार शर्मा का शव सरहिंद नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव मिलने के बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाने के लिए माछीवाड़ा थाने का घेराव किया। मृतक के पिता ने पुलिस को  बताया कि 11 अगस्त राखी के दिन को उसका बेटा ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर घर से निकला था। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो हमने उसे फोन किया जो बंद कर रहा था। उन्होंने कहा कि हमने मुनीश कुमार के लापता होने के संबंध में माछीवाड़ा थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि एक लड़के संतोष कुमार की बुआ ने मोहल्ला निवासियों को कहा कि मुनीश कुमार का मोटरसाइकिल सरहिंद नहर के निलों पुल के पास खड़ा देखा गया। शक के आधार पर उसकी नहर में तलाशी शुरू की और उसका शव आज सुबह दोराहा के पास नहर से बरामद किया गया।
शव देखने के बाद उसके माता-पिता ने कहा कि मुनीश कुमार के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिससे साफ पता चलता है कि किसी ने उसे मारकर नहर में फेंक दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक 4 बहनों का इकलौता भाई था जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। माछीवाड़ा पुलिस ने मुनीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने के एस.एच.ओ. रणदीप कुमार शर्मा से जब इस घटना के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शक के आधार पर मुनीश कुमार के माता-पिता ने 7 लोगों के नाम बताए हैं, जिनमें से कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल दहला देने वाला हादसा: जेसीबी की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत
Next: पंजाब पुलिस की गाड़ी से मिला बम

Related Post

default featured image
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
default featured image
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
default featured image
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.