Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • रोजगार
  • आईटीबीपी में स्टाफ नर्स सब इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी का मौका
  • रोजगार

आईटीबीपी में स्टाफ नर्स सब इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी का मौका

RNS INDIA NEWS 15/08/2022
Naukri job

देहरादून। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स ने युवाओं को सुनहरा मौका दिया है। आईटीबीपी द्वारा 21 साल से 30 साल तक के व्यक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्टाफ नर्स सब इंस्पेक्टर पदों पर की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है। हालांकि आवेदन के लिए आपको अभी इंतजार करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2022 से शुरू होगी।

सरकारी नौकरी पाने की चाह में कई युवा लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। भारतीय सेना या पुलिस में जाने के लिए युवा खुद को शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक रूप से सुदृढ़ करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में आईटीबीपी द्वारा निकाली गई यह भर्ती या नौकरी का कोई भी मौका उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा।

आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 17 खाली पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की सारी जानकारी नीचे दी गई है। मगर फिर भी आपसे निवेदन है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए नोटिफिकेशन तो अवश्य देखें। ध्यान रहे कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता पूरी करनी होगी। अयोग्य उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थियों के पास कम से कम मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान का 12वीं पास का प्रमाण पत्र होना चाहिए
अभ्यर्थी को जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी की परीक्षा में भी पास होना होगा।  आवेदन के लिए उम्र सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष है। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट)

आवेदन शुल्क 200 रु देना होगा। साथ ही बता दें कि एक्स सर्विसमैन और एसटी-एससी के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। इससे अधिक जानकारी के लिए आईटीबीपी का पूरा भर्ती नोटिफिकेशन आप वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली : बांग्लादेशी नागरिक दर्जन भर पासपोर्ट के साथ पकड़े गए
Next: विषाक्त भोजन खाने से भाई-बहन की मौत

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन 2 जनवरी से, ऐसे करें आवेदन

RNS INDIA NEWS 30/12/2024 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

6559 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की भर्ती जल्द : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 19/12/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.