Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑपरेशन सरहद : इंटेलीजेंस टीम ने पकड़े आईएसआई के 2 जासूस, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सेना की खुफिया जानकारी
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

ऑपरेशन सरहद : इंटेलीजेंस टीम ने पकड़े आईएसआई के 2 जासूस, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सेना की खुफिया जानकारी

RNS INDIA NEWS 15/08/2022
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। स्वतंत्रता दिवस से पहले जयपुर इंटेलीजेंस (सीआईडी) की टीम ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें भीलवाड़ा से नारायणलाल गाडरी और पाली के जैतारण से कुलदीप सिंह शेखावत को पकड़ा गया है। ऑपरेशन सरहद के नाम से चलाए जा रहे इस अभियान में इस साल में अब तक 6 जासूस पकड़े जा चुके हैं जिनमें तीन सैन्यकर्मी भी शामिल हैं।
भीलवाड़ा और पाली से गिरफ्तार किये गये दोनों स्थानीय जासूसों को सेना की सामरिक महत्व की सूचनाायें देने की एवज में मोटी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर भेजी जा रही थी। उनसे जयपुर में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी कुलदीप सिंह शेखावत से पूछताछ में सामने आया है कि वह पाली के जैतारण में शराब के ठेके पर सेल्समेन है। पिछले लंबे वक्त से वह पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था। वह उसके इशारों पर फर्जी सैन्यकर्मी बनकर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाता है। फौजी की वर्दी में फोटो लगाता है। फिर सैन्यकर्मियों से दोस्ती कर सामरिक महत्व की अहम जानकारी हासिल करता है। यह जानकारी वह महिला हैंडलिंग अफसर को पहुंचाता है। आरोपी कुलदीप मूल रूप से जयपुर जिले में विराट नगर का रहने वाला है।
वहीं भीलवाड़ा जिले से जासूसी के आरोप में पकड़ा गया नारायणलाल गाडऱी है। वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसियों के संपर्क में था। वह रुपयों के लालच में आकर पाक हैंडलिंग अफसरों के इशारे पर फर्जी आईडी से मोबाइल नंबरों के सिम कार्ड जारी करवाता है। इन भारतीय नंबरों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हैंडलर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर सरहदी इलाकों में सैन्यकर्मियों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर भारतीय सेना की अहम जानकारी हासिल करते हैं। नारायणलाल भी इन्हीं मोबाइल नंबरों पर भारतीय सेना की अहम जानकारी भेजता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, पूर्व एमएलए विनायक मेटे की मौत- एसयूवी के उड़े परखच्चे
Next: जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, पुलिसकर्मी शहीद

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.