Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, पूर्व एमएलए विनायक मेटे की मौत- एसयूवी के उड़े परखच्चे
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, पूर्व एमएलए विनायक मेटे की मौत- एसयूवी के उड़े परखच्चे

RNS INDIA NEWS 15/08/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए सडक़ हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई। बताया गया कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बेहद गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। यह तब हुआ जब मेटे का ड्राइवर एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान उसने संतुलन खो दिया।
दरअसल, यह घटना पनवेल के पास माडप टनल में हुई है। मीडिया ने बताया कि पूर्व विधायक विनायक मेटे अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में विनायक मेटे के सिर में गंभीर चोट आई थी।
घटना के बाद तत्काल उन्हें पास के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। रायगढ़ के जिला कलेक्टर महेंद्र कल्याणकर ने कहा कि शिव संग्राम पार्टी के प्रमुख विनायक मेटे की रविवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास एक कार दुर्घटना में मौत हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक मेटे की सहयोगी और भाजपा विधायक भारती लावेकर ने कहा कि वह एक बैठक के लिए मुंबई आ रहे थे और बाद में उनके स्वतंत्रता दिवस की एक रैली में शामिल होने के लिए अपने गृहनगर बीड जाना था।
विनायकराव मेटे तीन बार विधायक रह चुके हैं। मेटे शिवसंग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे। उनका जन्म 30 जून 1970 को बीड में हुआ था। विनायक मेटे 2016 में बीजेपी कोटे से निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे। वे गोपीनाथ मुंडे के बेहद करीबी माने जाते थे। 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा से भी हाथ मिलाया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 38 साल बाद मिला शहीद का शव
Next: ऑपरेशन सरहद : इंटेलीजेंस टीम ने पकड़े आईएसआई के 2 जासूस, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सेना की खुफिया जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

RNS INDIA NEWS 08/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

RNS INDIA NEWS 10/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.