Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फेस्टिवल सीजन से पहले सस्ते हो सकते हैं वाहन
  • राष्ट्रीय

फेस्टिवल सीजन से पहले सस्ते हो सकते हैं वाहन

RNS INDIA NEWS 25/09/2020
car

सरकार इस महीने के अंत में ला सकती है नई नीति

नईदिल्ली (आरएनएस)। देश में आटो उद्योग को बड़ी राहत मिल सकती है। इस राहत का फायदा जहां आटो कंपनियों को होगा वहीं ग्राहकों को सस्ती गाडिय़ां खरीदने का मौका मिल सकता है। दरअसल सरकार इस महीने वाहन कबाड़ नीति (व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी) लागू कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस नीति में सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियां पुराने वाहन स्क्रैप करा कर नए वाहन खरीदने वाले को प्रोत्साहन अपनी तरफ से दे सकती है। अधिकारी के अनुसार, 15 साल पुराने कमर्शियल गाडिय़ों और 20 साल पुरानी निजी गाडिय़ां वाहन कबाड़ नीति के तहत आएंगी। इसके साथ ही वाहनों को सडक़ पर चलाने के लिए उनके फिटनेस सर्टिफिकेट को अनिवार्य किया जाएगा। वाहनों को ऑटोमैटिक टेस्ट सेंटर से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा। अगर कोई वाहन तीन बार फिटनेस सर्टिफिकेट लेने में असफल रहेगा तो उसे स्क्रैप कराना अनिवार्य होगा। वाहन कबाड़ नीति के लागू होने से जहां 3 करोड़ पुराने वाहन सडक़ से हटेंगे वहीं पुराने वाहन हटने और नए वाहन की मांग बढ़ेगी, जिससे बिक्री बढ़ेगी। इससे कीमतों में भी गिरावट का रुख देखा जा सकता है। वाहन में स्टील का हिस्सा 50 से 55 फीसदी होता है। वाहनों के स्क्रेप से करीब 6550 करोड़ रुपये का स्टील स्क्रैप मिल जाएगा।
स्क्रैप पॉलिसी लागू होने के बाद नई मोटर साइकिल का पंजीकरण कराने पर एक हजार रुपये शुल्क लगेगा। लेकिन यदि पुरानी का नवीनीकरण कराते हैं तो शुल्क दो हजार रुपये होगा। संभावना है कि नए थ्री व्हीलर व ऑटो का पंजीकरण पांच हजार रुपये में होगा वहीं पुराने वाहन का शुल्क 10,000 रुपये होगा। नए एलएमवी (लग्जरी टैक्सी) का पंजीकरण शुल्क पांच हजार रुपये होगा जबकि पुराने का नवीनीकरण का शुल्क 15,000 रुपये कर दिया गया है। ट्रक, बस आदि भारी वाहनों के नवीनीकरण को 20 हजार से बढ़ाकर 40,000 हजार रुपये कर दिया है। इतना ही नहीं नवीनीकरण में देरी होने पर 500 रुपये प्रति माह जुर्माना लिया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगर आप भी बार-बार लेते है सेल्फी तो जरूर जान ले इसके साइड इफेक्ट
Next: 6 महीने में 32 लाख टैक्सपेयर्स को 111372 करोड़ रुपये का रिफंड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.