Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
  • चमोली

चमोली में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

चमोली। स्वतंत्रता दिवस पर चमोली जिले में अतिरिक्त सुरक्षा सावधानी रखने और सभी थाना क्षेत्रों के बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की चेकिंग होगी। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने इसके निर्देश सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को दिए हैं। पुलिस कार्यालय सभागार में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की समीक्षा करते हुए सभी थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर सभी थाना कार्यालय में तिरंगा लगाने के लिए कहा। एसपी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाएं। इसके साथ ही अपने आस-पड़ोस के सभी नागरिकों को इस अभियान में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। ऑपरेशन मुक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक ने भिक्षा नहीं शिक्षा दें अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट को विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम में लिप्त बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों की काउंसलिंग कर बच्चों को शिक्षा देने के लिए कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन को नियंत्रण में रखने के लिए और अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिला स्तरीय एएनटीएफ का गठन कर नोडल अधिकारी के रूप में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिकस कर्मियों वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पंत, कांस्टेबल दिग्पाल सिंह, यतेन्द्र गुसाईं को पुलिस मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से पुरस्कृत किया। अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक अभिसूचना मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती की मांग को लेकर 8 बेरोजगार बैठे भूख हड़ताल पर
Next: लोक अदालत में सुलह समझौते के तहत 42 वादों का निस्तारण किया

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.