Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली : मास्क लगाना अनिवार्य, नहीं लगाने पर 500 रुपये जुर्माना
  • राष्ट्रीय

दिल्ली : मास्क लगाना अनिवार्य, नहीं लगाने पर 500 रुपये जुर्माना

RNS INDIA NEWS 11/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। बढ़ते कोरोना के कारण दिल्ली सरकार ने अब फिर से कुछ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। दिल्ली में एक बार फिर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाने का नियम लौट आया है। बढ़ते कोरोना मामलों के देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा।

कल जारी किए गए दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 2495 कोरोना के नए केस सामने आए थे। सात मरीजों की मौत बताई गई और एक्टिव पेशेंट की संख्या बढकऱ 8506 हो गई. दिल्ली में कोरोना की डेली पॉजिटिविटी दर 15.41 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, 24 घंटे में 1466 मरीजों के ठीक होने की बात भी सरकार के हेल्थ बुलेटिन में बताई गई थी। दिल्ली में अगस्त में ही कोरोना से 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के बढ़ते प्रभाव ने एक बार फिर दिल्ली सरकार को चिंता में डाल दिया है। देश में पहली बार कोरोना का प्रकोप बढऩे के बाद से दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया था और हाल में ही लोगों के चेहरे से मास्क का पहरा हटा था लेकिन यह एक बार फिर लौट आया है। दिल्ली सरकार लगातार लोगों से कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए अपील कर रही है। इस बार अरविंद केजरीवाल सरकार के लिए चिंता दोहरी है क्योंकि कोरोना के अलावा, मंकीपॉक्स वायरस ने भी राजधानी में दस्तक दी है।
दिल्ली में अब तक मंकीपॉक्स के दौ मरीज सामने आ चुके हैं। लोकनारायण जयप्रकाश अस्पताल में मंकीपॉक्स के मरीजों के इलाज के इंतजाम सरकार ने किए हैं। दिल्ली समेत देशभर में अब तक मंकीपॉक्स के आठ मामले सामने आ चुके हैं। इससे एक मरीज की मौत भी बताई गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 अगस्त
Next: यमुना नदी में बड़ा हादसा : सवारियों से भरी नाव पानी में डूबी, 20 लोगों के मारे जाने की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.