Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण
  • टिहरी

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
default featured image

नई टिहरी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नक्षत्र वेधशाला देवप्रयाग का भ्रमण कर यहां संकलित दुर्लभ धरोहरों को देखा। उन्होंने कहा कि यहां के प्राचीन ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचना चाहिए। गुरुवार को देवप्रयाग पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीर्थनगरी में स्थापित नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण किया। वेधशाला संचालक आचार्य भास्कर जोशी ने पूर्व सीएम का स्वागत करते हुए उन्हें यहां के इतिहास की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व सीएम रावत ने उत्तराखंड की तीन सौ साल पूर्व एक पृष्ठ पर रचित गीता, टिहरी रियासत की प्रदीप रामायण, पीपल के पत्तो पर उकेरी गई पेंटिंग, प्राचीन ध्रुव, जल, सूर्य घड़ी सहित विदेशी टेलिस्कोप आदि को देखा। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के तहत संस्थान में चल रहे प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के कार्य की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 76 वर्ष पूर्व स्व. आचार्य चक्रधर जोशी द्वारा स्थापित वेधशाला के स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम होने चाहिए। इससे ज्योतिष विज्ञान है, नई पीढ़ी को इसका ज्ञान हो सकेगा। कहा कि जो जानकारी उन्हें यहां मिलेगी वह अन्यत्र दुर्लभ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने वेधशाला परिसर में साथ लाए गए कपूर, दालचीनी, तेजपत्ता आदि के पौधे भी लगाए गए। इस मौके पर तहसीलदार मानवेंद्र वर्तवाल, डॉ. प्रदीप मेवाड़गुरु, चंद्र शेखर भट्ट, अशोक तिवारी, नरेंद्र कुंवर, जयप्रकाश ध्यानी, विद्या देवी, गुरु प्रसाद कोठरी, आशीष ध्यानी, इंद्र दत्त, मौलिक जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर में डीएम ने ऑनलाइन सुनी ग्रामीणों की समस्यायें
Next: बारिश से आगरचट्टी में तीन मकान ध्वस्त, 10 में घुसा पानी-मलबा

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.